रामपुर गोलीकांड के मुख्य आरोपी पलामू सिविल कोर्ट में किया सरेंडर
पलामू, जून 9 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर में चर्चित गोलीकांड के मुख्य आरोपी मंटू सिंह ने मंगलवार की सुबह पलामू सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर आवश्यक पूछताछ की जाएगी। लगातार दबाव और गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान के कारण मुख्य आरोपी मंटू सिंह ने अदालत में सरेंडर किया है। चैनपुर के थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब दस बजे के बाद मंटू सिंह के सरेंडर की सूचना प्राप्त हुई है। पुलिस न्यायालय से रिमांड की मांग करेगी ताकि घटना की साजिश व अन्य आरोपियों की भूमिका और विवाद के कारणों की गहन जांच की जा सके। उल्लेखनीय है कि 23 मई 2026 को रामपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस दौरान हुई गोलीबारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.