भदोही, मई 31 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय रामपुर गंगा घाट पर नगर सहित आसपास दूर दराज से लोग शवों के अंतिम संस्कार को आते हैं। मानसून के दिनों में घाट पर कीचड़ हो जाता है। साथ ही बरसात होने पर अंतिक संस्कार करने में दुश्वारियां भी होती हैं। ऐसे में जिला प्रशासन से मुक्तधाम बनाने की मांग किया गया। बता दें कि जनपद में रामपुर गंगा घाट, महर्षि वाल्मिकी गंगा घाट समेत आधा दर्जन घाटों पर शवों का अंतिम संस्कार किया जाता है। लेकिन रामपुर घाट पर सर्वाधिक भीड़ होती है। जीटी रोड से जुड़ाव के कारण जिले के साथ ही पड़ोसी जनपद जौनपुर से भी लोग यहां पर शवों को लाकर अंतिक संस्कार करते हैं। यह भी पढ़ें- भूमिदाता की मुर्ति उपेक्षा का शिकार घाट पर कोई सुविधा नहीं है। गंगा के किनारे ना तो बैठने की व्यवस्था है और न हीं अंतिम संस्कार के लिए कोई मुक्ति ध...