भदोही, अप्रैल 21 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के रामपुर गंगा घाट पर नगर पालिका परिषद गोपीगंज समेत सैकड़ों गांव के लोग अंतिम संस्कार के लिए आते हैं। बरसात के समय अंतिम संस्कार में लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। गर्मी में तो हालत बद से बदतर हो जाती है। गंगा के किनारे ना तो बैठने की व्यवस्था है और ना ही अंतिम संस्कार के लिए कोई मुक्तिधाम बनाया गया है। बरसात में आलम यह रहता है कि सब जल्दी जल नहीं पता। विदित हो कि नगर सहित आसपास क्षेत्र के अलावां ज्ञानपुर, देवनाथपुर, मोड, इब्राहिमपुर, थनीपुर, जोगीनका समेत सैकड़ों गांव से लोग रामपुर गंगा घाट पर अंतिम संस्कार को आते हैं। यह भी पढ़ें- 24 ग्राम पंचायतों में मुक्तिधाम का होगा सौंदर्यीकरण बरसात एवं गर्मी ठंडी के समय लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। क्षेत्रीय जनता ने स...