मिर्जापुर, मार्च 18 -- लालगंज। साधन सहकारी समिति खोमर मैंना के अध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित कर दिया गया। समिति के नौ सदस्यों में छह सदस्यों अध्यक्ष के खिलाफ मत दिए। वहीं नया अध्यक्ष जमुना प्रसाद सिंह को चुना गया। जिलाधिकारी के समक्ष समिति के सदसयों ने शपथ पत्र के साथ अविश्वास प्रस्ताव के लिए बीते 17 फरवरी को शिकायत पत्र दिए थे। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देश पर मंगलवार को समिति पर निर्वाचन अधिकारी जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी राजेश कुमार सोनकर की मौजूदगी में समिति के सदस्यों ने अध्यक्ष के विरुद्ध छह मत दिए। वहीं तीन मत अध्यक्ष के पक्ष में रहा। निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने अध्यक्ष पद का नामांकन कराया। ओम प्रकाश पटेल और जमुना प्रसाद सिंह पटेल ने नामांकन किया। सभी सदस्यों ने मतदान में भाग लिए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.