भागलपुर, फरवरी 9 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर खुर्द के साहटोला स्थित चूड़ा मिल के पास से सोमवार दोपहर तीन बजकर 20 मिनट पर चोरों ने नयाचक गौराचौकी निवासी अमन कुमार की बाइक उड़ा ली। अमन ने बताया कि वे रामपुर चूड़ा मिल के पास किसी काम से गए थे। बाइक लॉक थी। जब मिल से काम कर वापस आए तो बाइक जगह से गायब थी। चोरी की लिखित शिकायत उन्होंने मधुसूदनपुर थाने में की है। थानाध्यक्ष सफदर अली ने बताया कि जल्द बाइक को ढूंढने का प्रयास किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.