भागलपुर, मार्च 23 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि नाथनगर प्रखंड के अधिकांश पंचायतों में नियमित रूप से कूड़ा उठाव नहीं होने से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। एक वर्ष पहले शुरू हुई डब्ल्यूपीयू योजना के तहत रामपुर खुर्द पंचायत के हर वार्ड में दो-दो सफाईकर्मी की बहाली हुई थी। एक कूड़ा उठाने वाला ठेला भी हरेक वार्ड को पंचायत स्तर पर नया खरीदकर  दिया गया था। लेकिन वर्तमान हालात ऐसे है किसी ठेले का चक्का टूट गया ही या किसी का टायर फट गया है। वार्ड एक के सफाईकर्मी ने वेतन नहीं मिलने के कारण काम छोड़ने का निर्णय ले लिया है। इस कारण इस वार्ड में कूड़े का अंबार पसरा हुआ है।वार्ड सदस्य विकास कुमार ने बताया कि नियमित रूप से सफाई कर्मियों को वेतनमान का भुगतान नहीं होने के कारण साफाई व्यवस्था में दिक्कत आ रही है। पंचायत के मुखिया गौतम ...