भागलपुर, मार्च 7 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के रामपुर खुर्द पंचायत के मुख्य रेलवे अंडरपास पुल के मुख्य नाले की सफाई की मांग स्थानीय लोगों ने की है। बता दें कि वर्षों से इस अंडरपास पुल के मुख्य नाले की सफाई नहीं हुई है। उक्त नाला नगर निगम वार्ड चार में पड़ने के कारण ग्राम पंचायत की योजना से इसकी सफाई कई वर्षों से नहीं हो पाई है। मुखिया गौतम पासवान कहते हैं ये नाला नगर निगम में पड़ता है। वहीं निगम वार्ड चार के पार्षद मनीष यादव ने बताया कि नगर आयुक्त से मुख्य नाले की सफाई कराने को लेकर लिखित पत्राचार किया गया है। जल्द नाले की सफाई कराई जाएगी। ताकि आमजनों को किसी प्रकार की आवागमन में समस्या न हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.