रामपुर, मार्च 25 -- देश के इतिहास में पहली बार गांवों का गजेटियर तैयार होगा। मंडलीय गजेटियर के बाद कमिश्नर के आदेश पर अब गांवों के गजेटियर छपवाने की तैयारी जोरों पर है। इसके लिए इन गांवों की आर्थिक, भौतिक, साहित्यिक स्थितियों से लेकर धार्मिक विरासत तक का लेखाजोखा तलाशा जा रहा है। रामपुर 680 ग्राम पंचायतों का गजेटियर तैयार करने के लिए गांव-गांव टीमें सक्रिय हो गई हैं। मुरादाबाद के मंडल आयुक्त सीनियर आईएएस अधिकारी आंजनेय कुमार सिंह के निर्देश पर दो साल पूर्व मंडलीय गजेटियर तैयार कराया गया था। जिसमें मंडल के पांचों जनपदों मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा, संभल और रामपुर की पूरी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, भौगोलिक संरचना और आर्थिक विकास के साथ-साथ विभिन्न विभूतियों, कलाओं और तथ्यों व आकंड़ों की सही सटीक जानकारी को संकलित किया गया था। लेकिन, इससे भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.