रामपुर के 63 अधिवक्ताओं की सदस्यता बहाल
रामपुर, मई 12 -- रामपुर। बार एसोसिएशन द्वारा 63 अधिवक्ताओं की सदस्यता समाप्त किए जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस प्रकरण में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने हस्तक्षेप करते हुए सभी 63 अधिवक्ताओं की सदस्यता बहाल करने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही बार काउंसिल ने रामपुर बार एसोसिएशन से सदस्यता निरस्त करने का कारण भी पूछा है। मालूम हो कि 24 मार्च को रामपुर बार एसोसिएशन ने एल्डर्स कमेटी से जुड़े 63 अधिवक्ताओं की सदस्यता समाप्त कर दी थी। इस कार्रवाई के बाद अधिवक्ताओं में चर्चाओं का माहौल गर्म हो गया था। अपने मामले को लेकर सभी प्रभावित अधिवक्ता बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश पहुंचे, जहां उनकी सुनवाई की गई। सुनवाई के बाद बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने रामपुर बार एसोसिएशन को निर्देशित करते हुए सभी 63 सदस्यों की सदस्यता बहाल कर दी। बताया गया है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.