रामपुर के 3712 रसोइए होंगे लाभान्वित,मिले प्रतीकात्मक चेक और कार्ड
रामपुर, अगस्त 23 -- रामपुर। विकास भवन सभागार में रविवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जिले के 3,712 रसोइयों को चार महत्वपूर्ण योजनाओं से आच्छादित करने की घोषणा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, शहर विधायक आकाश सक्सेना, जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी एवं सीडीओ गुलाब चंद्र मौजूद रहे। अतिथियों ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा और प्रतीकात्मक चेक तथा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए। कृषि राज्य मंत्री ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग तक कल्याणकारी योजनाएं पहुंचा रही है। वहीं, शहर विधायक आकाश सक्सेना ने रसोइयों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके समर्पण से नौनिहालों को पौष्टिक भोजन मिल रहा है और इस कदम से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.