रामपुर, अप्रैल 3 -- बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात सहायक अध्यापक चिरंजीव गुड्डू और उनके परिजन नासा के 'डिजिटल मेहमान' बन गए हैं। नासा के 'वर्चुअल गेस्ट प्रोग्राम' के तहत उन्होंने आवेदन किया था, जिसे स्वीकारते हुए गुरुवार को नासा ने ई-मेल के जरिए शिक्षक और उनके परिजनों का आभार व्यक्त किया है। सिविल लाइंस क्षेत्र के गंगापुर आवास विकास निवासी चिरंजीव गुड्डू कंपोजिट विद्यालय हजरतपुर में सहायक अध्यापक हैं। उनकी पत्नी संगीता भाटिया गृहणी हैं जबकि बड़ी बेटी गौरी चिरंजीव बैंगलुरू से कम्प्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन कर रही हैं और छोटी बेटी वृंदा चिरंजीव 12वीं की छात्रा हैं। इन्होंने नासा के 'वर्चुअल गेस्ट प्रोग्राम' के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। नासा ने आवेदन स्वीकार कर इस परिवार को ऐतिहासिक मून मिशन का हिस्सा बनाया है।फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर से ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.