गाजीपुर, अप्रैल 16 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मध्य प्रदेश के खंडवा रेलवे स्टेशन पर हुए दर्दनाक हादसे में गाजीपुर जिले के रामपुर ढकवा गांव निवासी 28 वर्षीय युवक दुर्गेश राजभर की मौत हो गई। वह पुणे से मुगलसराय के रास्ते अपने घर लौट रहा था। घटना 13 अप्रैल की रात को घटी है। जानकारी के अनुसार दुर्गेश राजभर पुत्र राम जन्म राजभर खंडवा में एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में सुपरवाइजर पद पर कार्यरत था। यात्रा के दौरान खंडवा स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर वह पानी लेने के लिए नीचे उतर गया था। इसी दौरान ट्रेन चल पड़ी। दौड़कर ट्रेन पकड़ने में दरवाजे पर चढ़ते समय सिर स्टेशन पर लगे सिग्नल पोल से टकरा गया। यह भी पढ़ें- शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 15 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.