रामपुर के फिरोज गांधी गैंग पर गैंगस्टर का मुकदमा
हल्द्वानी, जून 10 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। मुखानी पुलिस ने उत्तर प्रदेश के एक शातिर गिरोह के सरगना गैंग लीडर फिरोज गांधी और उसके सक्रिय सदस्य के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। डीएम नैनीताल की मंजूरी मिलने के बाद पुलिस ने यह कदम उठाया है।मुखानी थानाध्यक्ष सुशील चंद्र जोशी ने बताया कि गैंग चार्ट को उच्चाधिकारियों के माध्यम से डीएम नैनीताल को भेजा गया था। प्रशासनिक अनुमोदन के बाद पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस सुसंगठित गिरोह का मुख्य उद्देश्य आम जनता के साथ मारपीट, चोरी, लूटपाट और चेन स्नैचिंग, झपटमारी जैसी वारदातों को अंजाम देकर अवैध रूप से धन अर्जित करना था। फिरोज गांधी जो कि गैंग लीडर है वह पदमपुर, थाना मिलक खानम, जिला रामपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। जबकि उसका साथी मुन्ना उर्फ चुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.