रामपुर के पूर्व चेयरमैन अजहर खां बिजनौर जेल से रिहा, सपाइयों से गले मिले
रामपुर, मई 30 -- सपा के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खां के बेहद करीबी पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां पांच साल बाद बिजनौर जेल से बाहर आए। शनिवार की सुबह ही सपाई उनको लेने के लिए बिजनौर जिला कारागार पहुंच गए थे। वहां उनके बाहर आते ही सपाईयों ने उन्हें गले लगाया। इसके बाद वह साथियों के साथ रामपुर के लिए रवाना हो गए है। नगर पालिका की स्वीपर मशीन चोरी प्रकरण से लेकर नियम विरूद्ध सीमा क्षेत्र से बाहर जाकर तालाब के सौंदर्यीकरण करने के साथ ही चर्चित डूंगरपुर प्रकरण आदि में उनके खिलाफ केस दर्ज हुए थे। जिसके बाद वह मुरादाबाद की जेल भेजे गए थे। यह भी पढ़ें- आजम के करीबी पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर के रिहाई परवाने जारी वहां से बिजनौर भेज दिया गया था। बीते दिनों हाइकोर्ट से जमानत मंजूर होने के बाद उनकी रिहाई के परवाने शुक्रवार रात जिला कारागार पहुंच ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.