रामपुर, मार्च 12 -- पंजाब से पकड़ी गई खैर की लकड़ी की तस्करी के मामले में फरार चल रहे मुख्य तस्कर को वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपित की तलाश अभी जारी है। 15 फरवरी को डीएफओ प्रवीण जैन के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने पंजाब में एक गोदाम में छापामार कार्रवाई कर भारी मात्रा में खैर की लकड़ी बरामद की थी। मौके से वन विभाग की टीम ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया था। वन दारोगा अतुल कुमार की ओर से चार तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। गिरफ्तार आरोपितों में उत्तराखंड के थाना बाजपुर क्षेत्र के कनौरा निवासी रासिद अली और जिला बदायूं के अब्दुल्लागंज नबीजान शामिल थे। दोनों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया था। गिरफ्तार तस्करों ने पूछताछ में बताया था कि इस गिरोह में उनके साथ उत्तराखंड के थाना गदरपुर क्षे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.