रामपुर के पंचायत सहायकों की मांग, मानदेय बढ़ाएं, सेवा नियमावली करें लागू
रामपुर, जून 2 -- पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन के बैनर तले पंचायत सहायकों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए मानदेय वृद्धि और पंचायत सहायकों के लिए सेवा नियमावली बनाए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। पंचायत सहायकों ने कहा कि ग्राम पंचायतों में कार्यरत कर्मचारियों को केवल छह हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जा रहा है, जो वर्तमान परिस्थितियों में पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली लागू करने, पंचायत सहायक पोर्टल विकसित करने तथा इंटरनेट, प्रिंटिंग और स्टेशनरी व्यय के लिए मासिक बजट निर्धारित करने की मांग की। साथ ही आधार कार्ड का कार्य दिए जाने और पंचायत कार्यालयों में फर्नीचर, कंप्यूटर, प्रिंटर समेत अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की भी मांग उठाई। यह भी पढ़ें- स्थायीकरण, मानदेय 30 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.