रामपुर, जून 9 -- ​रामपुर। लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश द्वारा राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के हाई स्कूल के राजपत्रित अधीनस्थ प्रधानाध्यापकों की विभागीय चयन समिति (डीपीसी) की बैठक के बाद बड़ी पदोन्नति की गई है। इस प्रक्रिया के तहत प्रदेश भर के 450 प्रधानाध्यापकों एवं सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारियों को क्लास-2 में प्रधानाचार्य एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समकक्ष पदों पर पदोन्नत किया गया है। माध्यमिक शिक्षा सचिव द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में पदोन्नत अधिकारियों ने अपने नए तैनाती स्थलों पर उच्च पद का कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है। इस बड़ी पदोन्नति सूची में जनपद रामपुर का भी दबदबा रहा है। जिले से कुल तीन प्रधानाध्यापकों को क्लास-2 अधिकारी के पद पर तरक्की मिली है। इनमें राजकीय हाई स्कूल रजा नगर के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार, राजकीय हाई स्कूल गुजरेला की...