रामपुर, जनवरी 23 -- रामपुर। शहर के चर्चित पायल हत्याकांड में गुरुवार को मंगेतर, उसके पिता, दोस्त और नौकर समेत सभी छह आरोपियों को अदालत ने दोषी करार दिया है। कोर्ट ने माना है कि जहांगीर ने ही पायल का अपहरण कर अपने फार्म हाउस पर दोनों दोस्तों और नौकर की मदद से हत्या की थी। उसकी लाश के तीन टुकड़े कर जमीन में दबा दिया था। बाद में अपने पिता ताहिर और तहेरे भाई को इसकी जानकारी दी थी। दोष सिद्ध होते ही सभी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। इस मामले में कोर्ट 27 जनवरी को सजा सुनाएगी। पायल हत्याकांड का यह चर्चित मामला गंज कोतवाली क्षेत्र का है। मुहल्ला दरख्त कैथ हमाम वाली गली निवासी शाहनवाज की बेटी जैनब उर्फ पायल पहली नवंबर 2018 की शाम को लापता हो गई थी। उसके भाई राहिल ने शहर कोतवाली के मुहल्ला कुंडा निवासी ताहिर खां के बेटे जहांगीर, उसके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.