रामपुर के कांग्रेस विधायक नंद लाल का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार
शिमला, नवम्बर 3 -- हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की रामपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक नंद लाल का मंगलवार को निधन हो गया। आज सुबह 5 बजे चमियाना सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। वह 72 वर्ष के थे। नंद लाल काफी समय से बीमार चल रहे थे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को चमियाना अस्पताल पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना था। उनके निधन से प्रदेश की राजनीति में शोक की लहर है। नंद लाल रामपुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार चौथी बार विधायक चुने गए थे। वह हिमाचल प्रदेश राज्य वित्त आयोग के सातवें आयोग के अध्यक्ष भी थे। उन्होंने वर्ष 2007 में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा था। इसके बाद 2012, 2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की। वह पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के करीबी माने जाते थे। कांग्रेस में उन्हें पूर्व प्रदेश अध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.