रामपुर की दो तहसीलें ऐसी जहां 26 लाख से बनेंगे अन्नपूर्णा भवन
रामपुर, मई 2 -- ग्रामीण अभियंत्रण विभाग बिलासपुर और मिलक में 26 लाख की लागत से अन्नपूर्णा भवन बनाएगा। इसके लिए शासन से बजट मिल गया है। खाद्यान्न को सुरक्षित रखने के लिए विभाग शासन अन्नपूर्णा भवन बना रहा है। जिले में तीन अन्नपूर्णा भवन बनाने के लिए शासन ने करीब 26 लाख रुपये जारी किए है। इसमें दो भवन मिलक के ग्राम तिरहा और ग्राम पुरैनिया में बनाए जाएंग। उधर, बिलासपुर के ग्राम इटगा बैरमनगर में भी अन्नपूर्णा भवन बनेगा। डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि इनके लिए बजट मिल गया है। इसे ग्रामीण अभियंत्रण विभाग रामपुर बनाएगा। मानसून सीजन से पहले ये बनकर तैयार हो जाएंगे। इनके बनने से राशन का स्टोर अच्छी तरह से होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.