रामपुर, अप्रैल 4 -- कोडीन युक्त सीरप की अवैध रूप से बिक्री करने के आरोपित दवा विक्रेता सलमान को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ चार माह पहले गंज कोतवाली में औषधि निरीक्षक मुकेश कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वह तब से फरार चल रहा था। क्राइम ब्रांच ने आरोपी दवा विक्रेता को पहाड़ी गेट से गिरफ्तार किया है। मुकदमे की विवेचना कर रहे क्राइम ब्रांच के निरीक्षक अजयवीर सिंह के अनुसार सलमान गंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पक्का बाग का रहने वाला है। उसके पास मैसर्स फेयर डील के नाम से दवा बेचने का लाइसेंस था। सलमान ने कोडीन सीरप की 91 हजार बोतल बेची थी, जिसकी कीमत 93 लाख है। उसके पास सीरप की खरीद के बिल हैं, लेकिन बिक्री से संबंधित कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे। इससे साबित होता है कि उसने बिना बिल के अवैध रूप से सीरप की बिक्री की थी। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.