पलामू, मई 26 -- मेदिनीनगर। चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर में गोली चालन के मामले में एसपी कपिल चौधरी ने चार लोगों के लाइसेंसी हथियार का लाइसेंस रद्द करने का अनुशंसा किया है। रामपुर घटना के मामले में सतीश कुमार सिंह उर्फ मंटू सिंह के दो, चंद्रशेखर सिंह व ध्रुव प्रसाद के हथियार के लाइसेंस को रद्द करने की अनुशंसा की है। 23 मई को पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर में जमीन के विवाद में फायरिंग की घटना हुई थी। फायरिंग की इस घटना में एक ग्रामीण की मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य लोग जख्मी हो गए थे। एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि जिला पुलिस के द्वारा पलामू में हथियार का लाइसेंस का सत्यापन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- चार लोगों के विरुद्ध एफआईआर जांच के दौरान अगर इस बात की पुष्टि होती है कि हथियार का लाइसेंस रखने से समाज को खतरा है तो उनके लाइसेंस को...