जहानाबाद, अप्रैल 6 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के रामपुर स्थित इंटर हाई स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मैट्रिक और इंटर परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। दोनों परीक्षा में 80 प्रतिशत अंक लाने वाले 11 छात्रों को सम्मानित किया गया जबकि इंटर में 95% लाने वाली स्वीटी कुमारी को विशेष सम्मान दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित स्थानीय विधायक सूबेदार दास ने सभी छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुखिया अवधेश शर्मा ने की। इस मौके पर विद्यालय के प्रभारी शिवकुमार गुप्ता ,मध्य विद्यालय के प्रभारी कमलेश प्रसाद एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.