रामपुर आईटीआई में आज लगेगा वृहद रोजगार मेला, 1400 पदों पर होगी भर्ती
रामपुर, जुलाई 14 -- रामपुर। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर आज नोडल राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान किला परिसर में एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा। वहीं बुधवार को कौशल प्रदर्शनी लगाई जाएगी। संस्थान के प्रधानाचार्य व जिला समन्वयक राजीव कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत आयोजित इस मेले में देश-प्रदेश की 14 प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी, जो साक्षात्कार के माध्यम से 1400 से अधिक रिक्त पदों पर युवाओं का चयन करेंगी।प्रधानाचार्य ने जिले के अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे अपने सभी आवश्यक मूल प्रमाण-पत्रों व छायाप्रतियों के साथ नियत समय पर पहुंचकर इस रोजगार मेले का लाभ उठाएं। यह भी पढ़ें- Sitapur News: आईटीआई खैराबाद में कल लगेगा रोजगार मेला यह भी पढ़ें- Bhadoni News: वृहद रोजगार मेले का आयोज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.