रामपुर, मई 9 -- प्रदेश में जन शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण (आईजीआरएस) के मामले में रामपुर ने अपना डंका बजाते हुए लगातार चौथी बार प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। शासन की ओर से जारी अप्रैल माह की मासिक रैंकिंग में रामपुर ने 140 में से 138 का शानदार स्कोर प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। लगातार चौथी बार पूरे प्रदेश में शीर्ष पर काबिज होना कोई इत्तेफाक नहीं है। यह डीएम के सख्त रवैये का परिणाम है, जिसमें फरियादियों की अनदेखी के लिए कोई जगह नहीं है। उनकी स्पष्ट रणनीति है कि हर शिकायत को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाए। डीएम की इसी निरंतर मॉनीटरिंग के चलते सभी विभागों में जवाबदेही तय हुई है और जिले ने रैंकिंग में अपनी बादशाहत बरकरार रखी है। मालूम हो कि जमीनी हकीकत परखने के लिए एक विशेष आईजीआरएस कंट्रोल रूम स्थापित कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.