रामपुर : 12वीं में सेजल, 10वीं में कनिष्का ने किया टॉप
रामपुर, अप्रैल 24 -- माध्यमिक शिक्षा परिषद ने गुरुवार शाम हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। रामपुर में हाईस्कूल की परीक्षा में सर्वाधिक 93.63 प्रतिशत अंकों के साथ सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज मिलक की छात्रा कनिष्का गंगवार ने टॉप किया है। जबकि, इंटरमीडिएट में 90.20 प्रतिशत अंकों के साथ श्यामा देवी इंटर कालेज रास डंडिया की सेजल आर्य जिला टॉपर बनी हैं। परीक्षा परिणाम आने के बाद छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर है। छात्र-छात्राओं में सुबह से ही परीक्षा परिणाम को लेकर उत्सुकता देखने को मिली। जब शाम को चार बजे परीक्षा परिणाम घोषित हुआ तो रिजल्ट देखकर परीक्षार्थी खुशी से उछल पड़े। यह भी पढ़ें- मिलक के छात्र छात्राओं का दबदबा कायम जनपद का हाईस्कूल परीक्षा में ओवरऑल परिणाम 90.02 प्रतिशत रहा। जबकि, इंटर में 83.79 प्रतिशत छात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.