देवघर, मार्च 18 -- देवघर, प्रतिनिधि रिखिया थाना क्षेत्र के रामपुर वार्ड संख्या- 25 में भू-विवाद को लेकर मारपीट मामले में प्रमोद दास ने प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिक्र है कि 15 मार्च दोपहर 12 बजे प्रमोद दास अपने घर के पास जमीन में बनी दीवार और एस्वेस्टस को लेकर विवाद के समय गाली-ग्लौज के बाद मारपीट का शिकार हुआ। नीरज दास, पंकज दास और परिवार के अन्य सदस्य भिड़ गए। रॉड से भाभी अनीता देवी और पत्नी गुड़िया देवी पर हमला किया गया। झगड़े का मुख्य कारण जमीन पर बनी दीवार और एस्वेस्टस तोड़ना बताया जा रहा है। चोट के कारण 16 मार्च को थाने में आवेदन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.