उरई, दिसम्बर 2 -- उरई। रामपुरा नगर में पेयजल व्यवस्था को सुद्रण बनाने के लिए पेयजल योजना के तहित नगर में निनावली स्टैंड के पास 800 किलो लीटर की टंकी शासन ने स्वीकृत की हैं। जिसका भूमिपूजन विधायक मूलचंद्र निरंजन ने किया। पेयजल व्यवस्था को लेकर मंगलवार को विधायक मूलचंद्र निरंजन ने निनावली स्टैंड के पास पानी की टंकी का भूमिपूजन किया। विधायक ने बताया कि पेयजल योजना के तहित नगर में 800 किलो लीटर क्षमता की पानी की टंकी, 4 ट्यूबवेल, 4 पम्प हाउस, राइजिंग मैन 1625 मीटर, वितरण प्रणाली 48000 मीटर और हाउस कनेक्शन 1825 नग आदि कार्य कराए जाएंगे। जिसकी लागत 936.67 लाख रुपये हैं। उक्त कार्य की टेंडरिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी हैं। मेमर्स योगेंद्र सिंह (जेवी) मेमर्स नरसी प्रसाद सिंघल ने इस कार्य का टेंडर लिया हैं। जिसका कार्य भी अतिशीघ्र शुरू किया जायेगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.