गुड़गांव, जनवरी 24 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। वाहन चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामलों में चोरों ने एक ओर रामपुरा फ्लाईओवर के पास से एक मोटरसाइकिल पर हाथ साफ किया, वहीं दूसरी ओर जिला अदालत (कोर्ट) के ठीक सामने से एक इलेक्ट्रिक स्कूटी उड़ा ली। पुलिस ने दोनों मामलों में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कमरे के बाहर से बाइक और जरूरी दस्तावेज चोरी भिवानी के रहने वाले योगेश ने थाना खेड़की दौला में शिकायत दर्ज कराई है कि वह रामपुरा फ्लाईओवर के पास एक किराए के मकान में रहते हैं। 18 जनवरी की रात उन्होंने अपनी ब्लैक-ग्रे रंग की मोटरसाइकिल कमरे के बाहर खड़ी की थी। अगली सुबह जब वह सोकर उठे तो बाइक गायब थी। पीड़ित के अनुसार, बाइक की डिक्की में उनकी ओरिजनल आरसी (आरसी) और ड्राइविंग लाइसेंस भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.