दरभंगा, अप्रैल 15 -- संजय लाला,दरभंगा। अतरबेल-जाले पथ पर सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के रामपुरा पेट्रोल पंप के पास सोमवार की देर शाम तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से बाइक पर सवार मामा-भांजा जख्मी हो गए। गंभीर स्थिति में उन्हें इलाज के लिए सिंहवाड़ा पीएचसी पहुंचाया गया। वहां से उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। डीएमसीएच जाने के क्रम में भांजे ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मामा की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें डीएमसीएच से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। मृतक की पहचान सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भेरहा कल्याणपुर निवासी स्व. धर्मु यादव के पुत्र रोहित यादव (15) के रूप में की गई। मृतक के मामा कलवारा निवासी रामहित यादव बताए जाते हैं। पुलिस ने मंगलवार को शव का डीएमसीएच में पोस्टमार्टम कराया। मृतक रोहित के भाई राजा यादव ने बताया कि उनका पूरा परिवार दिल्ली में रहता है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.