मुजफ्फरपुर, अप्रैल 18 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। रामपुरहरि थाना क्षेत्र के गोसाईपुर गांव स्थित चौर में युवक की हत्या कर शव फेंक दिया। उसकी उम्र करीब 26 साल बताई जा रही है। युवक की पहचान नहीं हुई है। शव मिलने की सूचना मिलते ही शनिवार की शाम चौर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। युवक के गले पर काला निशान था। वह जींस और गंजी पहन रखी थी। युवक के हाथ पर गोदना से विकास लिखा हुआ है। बागमती की पुरानी धारा में इकड़ी की झाड़ी में शव फेंका हुआ था। सरपंच नवल राय और ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। यह भी पढ़ें- नदी में फेंके शव की गुत्थी सुलझाने में लगी सहारनपुर पुलिस वहीं, एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से नमूने लिए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।थानेदार रामपुरहरि शिवेंद्र नारायण सिंह ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.