रामपुरहरि में महिला का फंदे से लटका शव मिला
मुजफ्फरपुर, अगस्त 21 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता रामपुरहरि थाने के विशुनपुर रुपौली गांव के वार्ड-6 में शुक्रवार को महिला का फंदे से लटका शव मिला। मृतका अनरजीत उर्फ लालू पासवान की पत्नी अमिता कुमारी (36) थी। सूचना पर दारोगा मधु कुमारी के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। अमिता के ससुर भिखारी पासवान मीनापुर थाने में चौकीदार है।अनरजीत ने पुलिस को बताया कि मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद अमिता साड़ी के फंदे से लटक गई। अमिता को 12 साल की बेटी चांदनी कुमारी, 10 साल का बेटा सन्नी कुमार और आठ साल का आयुष कुमार है। पोस्टमार्टम के बाद शव आते ही दरवाजे पर भीड़ जमा हो गई। बीमारी की वजह से अमिता की सास बेटी के यहां रहती है। थानेदार सुभाष मुखिया ने बताया कि अमिता के भाई टेंगरारी निवासी अमरेंद्र कुम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.