मुजफ्फरपुर, मार्च 9 -- मुजफ्फरपुर/मीनापुर, हिटी। रामपुरहरि थाने के कोईली भराव गांव में रविवार की रात करीब आठ बजे बदमाशों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक भराव निवासी रंधीर कुमार (30) था। सुपारी शूटर द्वारा वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है। रंधीर के बांह में दो गोली और एक गोली दाहिनी ओर सीने में लगी थी। परिजन और ग्रामीणों की मदद से एसकेएमसीएच लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रंधीर कुमार पोल्ट्री फार्म व्यवसाय के अलावा भराव चौक पर पान की दुकान भी चलाते थे। रंधीर मार्केट व इलाके में कर्ज पर रुपये दे रखा थे। वह पान दुकान बंद कर बाइक से सब्जी आदि सामान लेकर घर जा रहा थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पीछा करके सुनसान जगह में गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया है। मोबाइल पर मि...