मुजफ्फरपुर, जुलाई 8 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। रामपुहरि थाने के मझौलिया वार्ड-12 में रुपमति देवी (28) की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। उसका शव पंखे में साड़ी के फंदे से लटका हुआ था। मृतका रंजीत चौधरी की दूसरी पत्नी थी। सूचना पर बुधवार की सुबह पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। रुपमति देवी का सीतामढ़ी जिले के रून्नीसैदपुर थाने के प्रेमनगर गांव में मायका था। बताया जाता है कि साढ़े तीन साल पहले मझौलिया निवासी रंजीत चौधरी के साथ रुपमति का विवाह हुआ था। उसे एक लड़की हुई थी, जिसकी पिछले साल मौत हो गई थी। रंजीत को पहली पत्नी से तीन बेटियां हैं। थानेदार अंजली कुमारी ने बताया कि महिला के मायके वालों को सूचना दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...