काशीपुर, मई 10 -- काशीपुर। रामपुरम कॉलोनी में गुलदार की दस्तक से लोगों में दहशत का माहौल है। रामपुरम कॉलोनी में गुलदार की चहल कदमी सीसीटीवी में कैद हुई है। बता दें कि शुक्रवार की रात लगभग आठ बजे रामपुरम कॉलोनी में गुलदार की चहल कदमी सीसीटीवी में कैद हुई है। जिसमें गुलदार एक खाली पड़े प्लाट में चहल कदमी कर रहा है। जिसके चलते अब कॉलोनी के लोगों में दहशत का माहौल है। कॉलोनी के लोग अब गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग कर रहे हैं। वन क्षेत्राधिकारी देवेंद्र रजवार ने बताया कि आठ अलग-अलग स्थान पर पिंजरे लगाए गए हैं। यह भी पढ़ें- आबादी में गुलदार दिखने से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त इसके अलावा वन विभाग की टीम भी अलग-अलग स्थान पर रोजाना गश्त कर रही है। गुलदार को जल्द पकड़कर जंगल में छोड़ा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...