रामपुर, मई 12 -- पटवाई । पटवाई थाना क्षेत्र में बीते दिनों युवक के साथ गई महिला बरेली के एक पूर्व विधायक की बेटी के साथ थाने पहुंच गई। महिला के थाने आने पर परिजनों और हिंदू संगठन के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच नोंकझोंक और हंगामा होता रहा। इसके बाद पुलिस ने विधिक कार्रवाई कर महिला को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है। केमरी थाना क्षेत्र के फैजनगर गांव निवासी एक युवती की शादी पटवाई क्षेत्र के गांव लालपुर में हुई थी। शादी के पांच महीने बाद महिला फैजनगर गांव निवासी एक युवक के साथ फरार हो गई। पत्नी के फरार होने के बाद पति ने मामले की सूचना पुलिस को दी थी। यह भी पढ़ें- युवक के साथ गई महिला पूर्व विधायक की बेटी संग थाने पहुंची, हंगामा जिसके बाद पुलिस महिला को तलाश कर रहीं थी। इस बीच महिला बरेली के एक पूर्व विधायक की बेटी के पास पहुंची और ...