रामपाल बने पत्रकार प्रेस परिषद भारत के जिलाध्यक्ष
रुद्रपुर, जुलाई 19 -- रुद्रपुर। पत्रकार प्रेस परिषद भारत ने ऊधमसिंह नगर की पुरानी जिला कार्यकारिणी को भंग कर रामपाल सिंह धनगर को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें 15 दिन में नई जिला कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश दिए गए हैं। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आसिफ अली और उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह बिष्ट की ओर से बताया गया कि पुरानी कमेटी के निष्क्रिय रहने और जिले में संगठनात्मक गतिविधियों का विस्तार नहीं होने के कारण यह निर्णय लिया गया। वहीं जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह धनगर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी का आभार जताते हुए कहा कि वह संगठन को मजबूत करने और पत्रकार हितों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.