रामपथ पर पाइप लाइन में लीकेज से दो जगह सड़क में हुआ गड्ढा
अयोध्या, मई 26 -- अयोध्या संवाददाता। निर्माण के बाद से ही घटनाओं को लेकर सुर्खियों में रहा रामपथ एक बार फिर चर्चा में आ गया। मंगलवार को भी रामपथ पर सिविल लाइन में नगर निगम कार्यालय के निकट सड़क दो जगह सड़क में गड्ढा होने का मामला सामने आया।इसके चलते राहगीरों को खतरा हो गया। घटना की जानकारी होते ही जल निगम और लोक निर्माण विभाग हरकत में आ गया। लोक निर्माण विभाग खंड तीन के अधिशासी अभियंता सत्यपाल ने बताया कि सीवर पाइप में लीकेज के कारण सड़क में छोटे छोटे गड्ढे हुए थे। मामले की जानकारी होते ही टीम को भेजकर देर शाम को गड्ढों को सही करवा दिया गया है। यह भी पढ़ें- नाले में गिरकर गाय की मौत से आक्रोश, दो जेई और ठेकेदार फर्म को नोटिस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.