मधुबनी, मार्च 11 -- राजनगर। रामपट्टी दुर्गास्थान के पास गांजा बेचते अभियुक्त पकड़ा गया। एवं उसके पास से करीब आधा किलो गांजा बरामद हुआ। घटना सोमवार शाम की है। पकड़े गए अभियुक्त विमल मंडल रघुवीरचक रामपट्टी का रहनेवाला है। थानाध्यक्ष सतेन्द्र कुमार ने यह जानकारी दी। बताया कि गुप्त सूचना मिली कि रामपट्टी दुर्गास्थान के पास लकड़ी के कटघारा वाली दुकान में शराब बिक्री होता है। तब एसआई हरिशंकर चौधरी के नेतृत्व में की गई छापेमारी के दौरान दुकान से 320 ग्राम एवं 240 ग्राम का दो गांजा पैकेट मिला। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.