रामनेग योगी बने भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी
अयोध्या, मई 31 -- अयोध्या, संवाददाता। पतंजलि किसान सेवा समिति के जिला प्रभारी रहे रामनेग योगी को भारत स्वाभिमान न्यास के राज्य प्रभारी भगवान एवं पतंजलि योग समिति उत्तर प्रदेश पूर्व के राज्य प्रभारी दुर्गेश योगी की संस्तुति पर स्वामी रामदेव ने रामनेग योगी को अयोध्या का भारत स्वाभिमान न्यास का नया जिला प्रभारी नियुक्त किया है। भारत स्वाभिमान न्यास अयोध्या के मुख्य संरक्षक हरि कृष्ण अरोड़ा एवं पतंजलि योग समिति के संरक्षक कमलेश कुमार सिंह एवं पतंजलि किसान सेवा समिति के संरक्षक राम यज्ञ मौर्य ने अंग वस्त्र पहनाकर नव नियुक्त जिला प्रभारी को सम्मानित किया। मौके पर रणविजय योगी, बनाफर, युवा प्रशांत योगी, राजेश बाबू, शीलधर सिंह मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- टुटी झरना महादेव मंदिर में यज्ञ-हवन का आयोजन, योग व स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक ------
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.