रामनिवास की हत्या में कार संग दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे जेल
अमरोहा, जून 27 -- रहरा, संवाददाता। रामनिवास की हत्या के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। आरोपियों से कार भी बरामद हुई है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।रहरा थाना क्षेत्र के दौरारा से मंगलवार शाम पैदल लौट रहे गांव खैलिया खालसा निवासी 20 वर्षीय रामनिवास खड़गवंशी पुत्र स्व. विजयपाल व उसके गांव निवासी साथी सतेंद्र को दौरारा फील्ड के पास बोलेरो ने कुचल दिया था। रामनिवास की मौत हो गई थी। गुस्साए परिजनों ने अलीगढ़ मार्ग पर शव रखकर मंगलवार रात करीब ढाई घंटे जाम लगाया था। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर भी भीड़ ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया था। रामनिवास के चाचा चरन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने विकास खंड के गांव लुहारी खादर के कार चालक प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.