सिमडेगा, सितम्बर 19 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले के गांधीवादी नेता, समाजसेवी एवं कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष स्वर्गीय रामनारायण सिंह रोहिल्ला की पांचवीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि रामनारायण सिंह रोहिल्ला ने अपने जीवन में गांधीवादी विचारधारा को अपनाते हुए समाजसेवा और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी। कांग्रेस संगठन में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और जिला अध्यक्ष के रूप में संगठन को मजबूत करने के साथ आम लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहने के कारण वे लोगों के बीच हमेशा सक्रिय रहे। सरल, सहज और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी रामनारायण सिंह रोहिल्ला का सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन जनसेवा के प्रति समर्पि...