मिर्जापुर, फरवरी 3 -- हलिया। कस्बा स्थित माता चौरा मंदिर परिसर में आयोजित संगीतमय रामकथा के चौथे दिन सोमवार को अयोध्याधाम से पधारे कथावाचक पंडित उमानाथ महाराज ने कहाकि राम नाम जाप से संसार का कल्याण होता है। हृदय में राम का वास होते ही सांसारिक बाधाएं दूर होती है। राम के हृदय में आने से ही आराम है। संतों का धर्म गली-गली में घूम कर लोगों को सत्कर्म के रास्ते पर चलाने का कार्य बताना है। पूरा पंडाल जय श्रीराम और हर हर महादेव के जयघोष गूंजता रहा। आयोजन समिति के शिव बाबू सेठ, लालबहादुर पाल, बुद्धिमान अग्रहरि, रामेश्वर अग्रहरि, दीनानाथ अग्रहरि, ताराचंद अग्रहरि, शनी अग्रहरि, मिठाई लाल, लवलेश धर दूबे आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.