रामनामी समाज के श्रद्धालु पहुंचे परमार्थ आश्रम
रिषिकेष, जून 11 -- छत्तीसगढ़ के रामनामी समाज के श्रद्धालु गुरुवार को परमार्थ निकेतन पहुंचे और स्वामी चिदानंद सरस्वती से भेंटकर गंगा आरती में सहभाग कर आध्यात्मिक एकता का संदेश दिया। स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने रामनामी समाज के प्रतिनिधियों को रूद्राक्ष का पौधा भेंटकर किया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपने तन और मन दोनों पर राम को धारण किया है वे वास्तव में उस आध्यात्मिक संदेश के जीवंत वाहक हैं जिसकी आज सम्पूर्ण विश्व को आवश्यकता है। रामनामी समाज भारत की आध्यात्मिक विरासत का एक अनमोल अध्याय है। विश्व इतिहास में ऐसे उदाहरण अत्यंत दुर्लभ हैं जहां किसी समुदाय ने अपने संपूर्ण शरीर को ईश्वर के नाम से अलंकृत कर दिया। यह भी पढ़ें- रामनामी समाज के श्रद्धालु पहुंचे परमार्थ आश्रम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.