झांसी, अगस्त 8 -- झांसी (चिरगांव)। चिरगांव थाना पुलिस ने रामनाथ हत्याकांड का खुलासा किया है। मामले में फरार चल रहे दो वांछितों को धरन-दबोचा। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल (डंडा) भी बरामद किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की गई। कुछ दिन पूर्व थाना चिरगांव क्षेत्र के ग्राम नरी में पूजा के दौरान एक गिलास मांगने को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई ने अपने भाई और बेटों के साथ मिलकर बड़े भाई रामनाथ पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में रामनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पीड़ित परिवार की तहरीर पर चिरगांव थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियो...