गिरडीह, मार्च 24 -- रेम्बा, प्रतिनिधि। वासंती नवरात्र को लेकर जहां क्षेत्र में गहमागहमी है वहीं गुरुजी रामनवमी की छुट्टी को लेकर परेशान हैं। सरकार द्वारा जारी छुट्टी की लिस्ट के मुताबिक रामनवमी की छुट्टी 26 मार्च को है जबकि पंचांग के अनुसार रामनवमी का पर्व 27 मार्च को मनाया जाएगा। कई गुरु जी ने बताया कि सरकार के पास रामनवमी 27 मार्च को मनाए जाने का संज्ञान तो निश्चित ही होगा। ऐसे में छुट्टी की तिथि 27 मार्च की जाएगी। हालांकि सरकार द्वारा इसकी अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है जिससे विद्यालय के शिक्षक परेशान हैं। कार्मिक से सूचना मिलते ही पत्र निर्गत किया जाएगा-डीएसई इस बाबत गिरिडीह के डीएसई मुकुल राज ने दूरभाष पर बताया कि वरीय पदाधिकारियों के संज्ञान में रामनवमी 27 मार्च को मनाए जाने की सूचना है। कार्मिक विभाग से लिखित आदेश निर्गत होते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.