रांची, मार्च 27 -- रांची, संवाददाता। रामनवमी पर राजधानी भक्ति और उल्लास के रंग में सराबोर नजर आई। अलबर्ट एक्का चौक से लेकर शहिद चौक तक हर ओर जय श्रीराम... के गगनभेदी नारे गूंजते रहे, जहां आस्था, अनुशासन और उत्सव का अद्भुत संगम देखने को मिला। चेहरे पर तेज, आंखों में चमक और दिलों में श्रद्धा लिए बच्चे, युवा, बुजुर्ग और महिलाएं सभी रामभक्ति में लीन दिखे। भव्य शोभायात्रा में हजारों रामभक्तों की भागीदारी ने पूरे शहर को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। नारी शक्ति का दिखा शौर्यशहर का फिरायालाल चौक और आसपास का इलाका रामधुन, जयकारों और भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। शोभायात्रा में नारी शक्ति का अद्भुत स्वरूप देखने को मिला, जहां महिलाओं ने लाठी-डंडे, तलवार के साथ अपने शौर्य और कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। नारी सेना, नारी शक्ति सेना, महावीर मंडल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.