बस्ती, मार्च 10 -- बस्ती, निज संवाददाता। मनोरमा नदी की सफाई को लेकर चल रहे जनजागरण अभियान के तहत कलेक्ट्रेट सभागार में डीसी मनरेगा संजय शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में समाजसेवी व भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय 'सुदामा' और उनके सहयोगियों ने भाग लिया। डीसी मनरेगा ने बताया कि एक सप्ताह पहले केन्द्रीय जल आयोग व गंगा समिति की टीम ने मनोरमा नदी का सर्वेक्षण किया। आयोग की तरफ से तैयार किए जा रहे प्रस्ताव के अनुसार नदी की दीर्घकालिक समस्या के समाधान की दिशा में आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। समाजसेवी चन्द्रमणि पाण्डेय ने स्पष्ट रूप से कहा कि मनोरमा नदी केवल जलधारा नहीं बल्कि जनपद की आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। इसके संरक्षण, स्वच्छता के लिए समाज और प्रशासन दोनों की संयुक्त जिम्मेदारी है। यह बैठक पांच फरवरी को दिए गए मांगप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.