रामगढ़, मार्च 24 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के सौजन्य से सांसद दंड वितरण अभियान चलाया गया। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में पावन पर्व रामनवमी की गौरवशाली परंपरा, अखाड़ा संस्कृति, दंड कला के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से सांसद दंड वितरण अभियान-2026 व्यापक स्तर पर संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में रामगढ़ कैंट मंडल अंतर्गत सांसद सेवा केंद्र, माइंस रेस्क्यू, नईसराय में सांसद दंड वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। इसमें बतौर मुख्य अतिथि रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि सह रामगढ़ विधानसभा के युवा नेता राजीव जायसवाल, श्री श्री रामनवमी पूजा महासमिति अध्यक्ष राजेश ठाकुर और रामगढ़ कैंट मंडल सांसद प्रतिनिधि अनमोल सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा कैंट मंडल अध्यक्ष सुशांत पांडेय और संचालन जिला मीडिया प्रभारी राजीव प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.