पलामू, मार्च 30 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। रामनवमी पूजा के समापन के बाद रविवार के शाम में शाहपुर स्थित देवी मंदिर प्रांगण में श्री महावीर नवयुवक दल जेनरल शाहपुर के नेतृत्व में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूजा जुलूस के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सत्य प्रेम संघ पानेरीबांध रोड के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। समारोह में जेनरल के अध्यक्ष लड्डू जायसवाल एवं अन्य पदाधिकारियों ने सत्य प्रेम संघ के सदस्यों को पगड़ी बांधकर तलवार, कप एवं शील्ड देकर सम्मानित किया। अध्यक्ष लड्डू जायसवाल ने कहा कि शाहपुर में रामनवमी पूजा सभी समुदायों के सहयोग से शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जो सामाजिक एकता की मिसाल है। उन्होंने यह भी कहा कि जुलूस के दौरान शाहपुर मोहर्रम इंतजामिया कमेटी द्वारा मिला सम्मान सराहनीय है और यहां की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.